Jamabandi Haryana 2025 (जमाबंदी हरियाणा): जमाबंदी नकल हरियाणा, भू-नक्शा Online

Jamabandi Haryana - हरियाणा सरकार ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा, के द्वारा हरियाणा में जमीन के रिकॉर्ड (Land Record), जमाबंदी नकल (Jamabandi Nakal) और भू-नक्शा (Bhu-Naksha) इत्यादि की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए (Jamabandi.nic.in) पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे ही जमाबंदी नकल, भू-नक्शा और अन्य भूमि अभिलेखों की जानकारी हासिल कर सकते है। जमाबंदी नकल भूमि के मालिकाना हक और हिस्सेदारी की Information देती है जबकि भू-नक्शा भूमि की Details, आकार और सीमाओं को दर्शाता है।

यह लेख आपको जमाबंदी हरियाणा पोर्टल से जमाबंदी नकल, जमाबंदी नकल की सत्यापित प्रति निकालने और भूमि से संबंधित दूसरी Available Services की विस्तृत जानकारी देगा और साथ ही उन सभी Services की आधिकारिक लिंक फी प्रदान करेगा, ताकि आप डायरेक्ट उन Services का लाभ ले सकें और अपना समय बचा सकें।

आधिकारिक वेबसाइट जमाबंदी नकल देखें सत्यापित प्रति प्राप्त करें भू-नक्शा देखें चेक म्युटेशन स्टेटस चेक ओनर डिटेल्स रेवन्यू डायरेक्टरी डीड डैशबोर्ड

जमाबंदी नकल को ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक (Official) वेबसाइट https://jamabandi.nic.in/ पर विजिट करें।
  2. ऊपर मेनू में पहले Jamabandi पर, उसके बाद Jamabandi Nakal for Checking विकल्प पर क्लिक करें।
  3. Jamabandi Nakal for Checking
  4. नई विंडो ओपन होने पर आपको जमाबंदी नकल देखने के लिए 4 तरीके बताए गए हैं। जिसमें से किसी एक का चुनाव करें।
    • By Owner Name
    • By Khewat
    • By Khasra/Survey No.
    • By Date of Mutation
    इसके बाद आपको जिला, तहसील/ब्लॉक, ग्राम व जमाबंदी साल का चुनाव करना है।
  5. Nakal Details Fill
  6. इसी पेज पर नीचे आपको Owner List दिखाई पड़ेगी, जिसमें आपको भूमि के मालिक का चुनाव करना है। इसके लिए आपको निम्न विकल्पों में से किसी एक का चुनाव करना पड़ेगा।
    • निजी
    • केंद्रीय सरकार
    • प्रांतीय सरकार
    • हरियाणा सरकार
    • कस्टोडियन
    • कम्पनी
    • धार्मिक स्थल इत्यादि।
  7. किसी एक तरीके का प्रयोग करने के बाद अब आपके सामने उस क्षेत्र (Village) के सभी जमीन मालिकों के नाम की सूची आ जाएगी, फिर इस सूची में से आपको अपना नाम (Owner) सेलेक्ट करना है।
  8. Owner List Selection
  9. मालिक (Owner) के नाम का चुनाव करते ही आपको खेवट, खतौनी, ओनर नेम, फादर्स नेम, ग्रांड फादर्स नेम और हिस्सा की जानकारी दिखेगी। जानकारी की पुष्टि करके जमाबंदी नकल देखने के लिए पहले कैप्चा भरें फिर Nakal के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  10. अब आपके सामने आपकी जमाबंदी नकल की प्रतिलिपि जमाबंदी हरियाणा पोर्टल द्वारा प्रदर्शित कर दी जाएगी।
Nakal Preview

जमाबंदी नकल पर उपलब्ध जानकारियों की सूची निम्नलिखित है-

जमाबंदी हरियाणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

Jamabandi Haryana पोर्टल पर Registration करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में मुख्य वेबसाइट - https://jamabandi.nic.in/ का लिंक ओपन करें।
  2. इसके बाद टॉप पर मेनू में Jamabandi पर क्लिक करें
  3. फिर Get Verifiable copy of Nakal ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. Verified Nakal
  5. अब आपको Click Here for User Registration ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  6. User Registration
  7. इसके बाद आपके सामने एक नई विंडो Open होगी, जहां पर अपको अपना Full Name, Gender, Email, Mobile Number इत्यादि भरकर Send OTP बटन पर क्लिक करना है, और OTP भरकर अपना Mobile नंबर Verify कर लेना हैं।
  8. User Registration
  9. लास्ट में आपको अपना Full Address और Captcha कोड भरकर Register बटन पर क्लिक कर देंना हैं।

जमाबंदी हरियाणा पोर्टल पर रजिस्टर होने के बाद आप Different - Different भूमि संबंधित Services का लाभ लें सकते हैं।

जमाबंदी नकल की सत्यापित (Verified) प्रति ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें

  1. सबसे पहले आप आधिकारिक पोर्टल - https://jamabandi.nic.in/ पर विजिट करें।
  2. इसके बाद Jamabandi पर क्लिक करें, फिर Get Verifiable copy of Nakal विकल्प पर क्लिक करें।
  3. Jamabandi Haryana Homepage
  4. यदि आप नए यूजर हैं, तो रजिस्ट्रेशन करें, वरना लॉगिन करें, Login करने के लिए आपको अपना पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और उस पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करना होगा।
  5. इसके बाद आपके सामने ऑनलाइन भू-अभिलेख नकल प्रणाली हरियाणा का होमपेज ओपन होगा, जहां पर आपको Create New Request के विकल्प पर क्लिक करना है।
  6. Request for Verified Nakal
  7. By Owner Name सेलेक्ट करके, अपना जिला, तहसील/सब-तहसील, ग्राम और जमाबंदी साल का चुनाव करें।
  8. इसी क्रम में बढ़ते हुए Owner List में निजी का चुनाव करें, फिर उस मालिक (Owner) का नाम चुनें जिसकी जमाबंदी नकल की सत्यापित (Verified) कॉपी आपको चाहिए।
  9. Select Owner Name
  10. अब जमाबंदी नकल को ओपन करने के लिए Check Nakal पर क्लिक करें, फिर Get Verifiable Nakal पर क्लिक करें।
  11. Get Verified Nakal
  12. आगे आपके सामने E-Challan का पेज ओपन होगा, जहां पर आपको जमाबंदी नकल की सत्यापित (Verified) प्रति प्राप्त करने के लिए Rs.110 का निर्धारित शुल्क जमा करना है।
  13. नकल की सत्यापित प्रति का लाइव स्टेटस जानने के लिए Show Previous Request क्लिक करें।

ऑनलाइन विलेख (Deed) पंजीकरण अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन प्रक्रिया

जमाबंदी हरियाणा पोर्टल पर Deed Registration Appointment हेतु आपको निम्नलिखित प्रक्रिया फॉलो करनी होगी।

  1. सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल - https://jamabandi.nic.in/ पर चले जाना हैं।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर आपको सबसे ऊपर मेनू में Property Registration और उसके बाद Deed Registration Appointment पर क्लिक करना हैं।
  3. Deed Registration Appointment
  4. अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज ओपन होगा, जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी डालकर लॉगिन कर लेना है।
  5. अगले पेज पर आपको Normal Appointment या Tatkal Appointment का चुनाव करना है।
तत्काल अपॉइंटमेंट का शुल्क 25000/ रूपये है जिसे ई-स्टाम्प के द्वारा जमा किया जा सकता है। तत्काल बुकिंग करते समय आपसे इस ई-स्टाम्प संख्या के बारे में पुछा जायेगा।
  1. फिर आपको Deed, Location of PropertySub Location of Property को सेलेक्ट कर लेना है।
  2. अब आपको Sub Deed, District, Tehsil और Village की जानकारी को सेलेक्ट करना है।
  3. सारी जानकारी भरे के बाद Next बटन पर क्लिक करें।
  4. Deed Registration
  5. Next बटन दबाते ही आपके आगे इसका अगला पेज ओपन होगा, जिसमें आपको अपना Khasra Add करने के लिए खेवट, खतौनी, जमाबंदी वर्ष, मस्तिल/खसरा, Property Type (कृषि, निवासीय या व्यवसायिक) Property SubType और Unit आदि जानकारी को भरना हैं।
  6. अब Property Details सेक्शन में आपको Party Type (First Party) का चुनाव करके, उनका नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और पता भरकर Add Party बटन पर क्लिक करना है।
  7. Deed Registration
  8. इसी प्रकार आप Second Party जिसे आप जमीन ट्रांसफर या बेचना चाहते हैं उसका विवरण भरकर Add Party बटन पर क्लिक करें।
  9. इसके बाद जो व्यक्ति अपॉइंटमेंट बुक करना चाहता है वो Party Type में जाकर Booking Person को सेलेक्ट करें और अपना विवरण भरकर Add Party बटन पर क्लिक करें।
  10. Add Parties
  11. तीनो रिकॉर्ड भरे के बाद आपको Appointment Date, Appointment Time, Transaction Amount और अपनी Valid Email Id भरकर Book Appointment के बटन पर क्लिक करें।
  12. अपॉइंटमेंट बुक होने के बाद एक PDF file जेनेरेट होगी, जिसमें आपके टोकन नंबर के साथ भूमि का विवरण और पार्टियों की सभी Information लिखी होगी। इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें।
सामान्य अपॉइंटमेंट के लिए आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसलिए Transaction Amount 0/- भरें।

भू-नक्शा हरियाणा कैसे देखें

  1. सबसे पहले आपको अपनी जमीन का भू नक्शा देखने के लिए https://hsac.org.in/eodb/ पर जाना हैं।
  2. पोर्टल पर जाने के बाद आपको कोने में दिख रहे "Menu" बटन पर क्लिक करें।
  3. Bhu-Naksha Homepage
  4. अब आपको Search बटन पर क्लिक करना है, और ड्रॉप डाउन मेनू में Search Owners by Khewat को चुनना हैं।
  5. Search Owners
  6. इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए, आपको अपने कागजों के अनुसार अपना (i) जिला, (ii) तहसील, (iii) गांव और (iv) खेवट संख्या चुनाव करना है।
  7. Dist, Tehsil and Village Selection
  8. सभी जानकारी दे देने के बाद, नक्शा लोड होगा और कुछ सेकंड बाद आपको नक्शे के साथ जमीन के मालिक की भी जानकारी दिखेगी।
  9. Haryana Bhu-Naksha Print
  10. इस भू-नक्शे को सभी जानकारीयों के साथ डाउनलोड करने के लिए Print वाले ऑप्शन को दबाएं।

Jamabandi Haryana पोर्टल का उद्देश्य

जमाबंदी शब्द हिंदी और पंजाबी में बोला जाता है, जिसका संबंध भूमि अभिलेखों से है। जमाबंदी हरियाणा पोर्टल राज्य में नागरिकों को उनके जमीन से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। यह पोर्टल लोगों का समय बचाने, उनके जमीन के रिकॉर्ड और नक्शा आदि दिखाने से संबंधित काम करता है। इस पोर्टल की मदद से सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और स्पष्टता भी आई है जिससे भूमि-भ्रष्टाचार कम हुआ है।

पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

जमाबंदी हरियाणा पोर्टल पर उपलब्ध भूमि-सेवाएं की सूची निम्नलिखित है-

जमाबंदी हरियाणा पोर्टल कांटेक्ट डिटेल्स

अगर आपको जमाबंदी हरियाणा ऑनलाइन पोर्टल पर अपने जमीन के रिकॉर्ड, भूमि नकल/भू-नक्शा आदि से संबंधित या पोर्टल पर किसी भी प्रकार की टेक्निकल समस्या है, तो आप नीचे दिए गए नंबर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

Address - Haryana Secretariat, Sector-17, Chandigarh
Email - contact@harsac.org
Phone - 0172-2707321 (Toll Free)