Jamabandi Haryana 2026 (जमाबंदी हरियाणा): जमाबंदी नकल हरियाणा, भू-नक्शा Online

Jamabandi Haryana - हरियाणा सरकार ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा के द्वारा हरियाणा में जमीन के रिकॉर्ड (Land Record), जमाबंदी नकल (Jamabandi Nakal) और भू-नक्शा (Bhu-Naksha) इत्यादि की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए (Jamabandi.nic.in) पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे ही जमाबंदी नकल, भू-नक्शा और अन्य भूमि अभिलेखों की जानकारी हासिल कर सकते है। जमाबंदी नकल भूमि के मालिकाना हक और हिस्सेदारी की Information देती है जबकि भू-नक्शा भूमि की Details, आकार और सीमाओं को दर्शाता है।

यह लेख आपको जमाबंदी हरियाणा पोर्टल से जमाबंदी नकल, जमाबंदी नकल की सत्यापित प्रति निकालने और भूमि से संबंधित दूसरी Available Services की विस्तृत जानकारी देगा और साथ ही उन सभी Services की आधिकारिक लिंक फी प्रदान करेगा, ताकि आप डायरेक्ट उन Services का लाभ ले सकें और अपना समय बचा सकें।

जमाबंदी नकल को ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक (Official) वेबसाइट https://jamabandi.nic.in/ पर विजिट करें।
  2. ऊपर मेनू में पहले Jamabandi पर, उसके बाद Jamabandi Nakal for Checking विकल्प पर क्लिक करें।
  3. Jamabandi Nakal for Checking
  4. नई विंडो ओपन होने पर आपको जमाबंदी नकल देखने के लिए 4 तरीके बताए गए हैं। जिसमें से किसी एक का चुनाव करें।
    • By Owner Name
    • By Khewat
    • By Khasra/Survey No.
    • By Date of Mutation
    इसके बाद आपको जिला, तहसील/ब्लॉक, ग्राम व जमाबंदी साल का चुनाव करना है।
  5. Nakal Details Fill
  6. इसी पेज पर नीचे आपको Owner List दिखाई पड़ेगी, जिसमें आपको भूमि के मालिक का चुनाव करना है। इसके लिए आपको निम्न विकल्पों में से किसी एक का चुनाव करना पड़ेगा।
    • निजी
    • केंद्रीय सरकार
    • प्रांतीय सरकार
    • हरियाणा सरकार
    • कस्टोडियन
    • कम्पनी
    • धार्मिक स्थल इत्यादि।
  7. किसी एक तरीके का प्रयोग करने के बाद अब आपके सामने उस क्षेत्र (Village) के सभी जमीन मालिकों के नाम की सूची आ जाएगी, फिर इस सूची में से आपको अपना नाम (Owner) सेलेक्ट करना है।
  8. Owner List Selection
  9. मालिक (Owner) के नाम का चुनाव करते ही आपको खेवट, खतौनी, ओनर नेम, फादर्स नेम, ग्रांड फादर्स नेम और हिस्सा की जानकारी दिखेगी। जानकारी की पुष्टि करके जमाबंदी नकल देखने के लिए पहले कैप्चा भरें फिर Nakal के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  10. अब आपके सामने आपकी जमाबंदी नकल की प्रतिलिपि जमाबंदी हरियाणा पोर्टल द्वारा प्रदर्शित कर दी जाएगी।
Nakal Preview

जमाबंदी नकल पर उपलब्ध जानकारियों की सूची निम्नलिखित है-

  • गांव का नाम
  • हदबस्त नंबर
  • तहसील
  • जिला
  • साल
  • खेवट या जमाबंदी नंबर
  • खतौनी नंबर
  • जमीन के मालिक का नाम
  • रक्बा/किस्म जमीन

जमाबंदी हरियाणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

Jamabandi Haryana पोर्टल पर Registration करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में मुख्य वेबसाइट - https://jamabandi.nic.in/ का लिंक ओपन करें।
  2. इसके बाद टॉप पर मेनू में Jamabandi पर क्लिक करें।
  3. फिर Get Verifiable copy of Nakal ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. Verified Nakal
  5. अब आपको Click Here for User Registration ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  6. User Registration
  7. इसके बाद आपके सामने एक नई विंडो Open होगी, जहां पर अपको अपना Full Name, Gender, Email, Mobile Number इत्यादि भरकर Send OTP बटन पर क्लिक करना है, और OTP भरकर अपना Mobile नंबर Verify कर लेना हैं।
  8. User Registration Form
  9. लास्ट में आपको अपना Full Address और Captcha कोड भरकर Register बटन पर क्लिक कर देंना हैं।

जमाबंदी हरियाणा पोर्टल पर रजिस्टर होने के बाद आप Different - Different भूमि संबंधित Services का लाभ लें सकते हैं।

जमाबंदी नकल की सत्यापित (Verified) प्रति ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें

  1. सबसे पहले आप आधिकारिक पोर्टल - https://jamabandi.nic.in/ पर विजिट करें।
  2. इसके बाद Jamabandi पर क्लिक करें, फिर Get Verifiable copy of Nakal विकल्प पर क्लिक करें।
  3. यदि आप नए यूजर हैं, तो रजिस्ट्रेशन करें, वरना लॉगिन करें। Login करने के लिए अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करें।
  4. इसके बाद Create New Request के विकल्प पर क्लिक करना है।
  5. Request for Verified Nakal
  6. By Owner Name सेलेक्ट करके, अपना जिला, तहसील/सब-तहसील, ग्राम और जमाबंदी साल का चुनाव करें।
  7. Owner List में निजी का चुनाव करें, फिर उस मालिक का नाम चुनें जिसकी सत्यापित कॉपी चाहिए।
  8. जमाबंदी नकल को ओपन करने के लिए Check Nakal पर क्लिक करें, फिर Get Verifiable Nakal पर क्लिक करें।
  9. Get Verified Nakal
  10. E-Challan पेज पर Rs.110 का निर्धारित शुल्क जमा करें।
  11. नकल की सत्यापित प्रति का लाइव स्टेटस जानने के लिए Show Previous Request क्लिक करें।

ऑनलाइन विलेख (Deed) पंजीकरण अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन प्रक्रिया

जमाबंदी हरियाणा पोर्टल पर Deed Registration Appointment हेतु आपको निम्नलिखित प्रक्रिया फॉलो करनी होगी।

  1. आधिकारिक पोर्टल - https://jamabandi.nic.in/ पर जाएं।
  2. मेनू में Property Registration और उसके बाद Deed Registration Appointment पर क्लिक करें।
  3. Deed Registration Appointment
  4. अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी डालकर लॉगिन करें।
  5. Normal Appointment या Tatkal Appointment का चुनाव करें।
तत्काल अपॉइंटमेंट का शुल्क 25000/ रूपये है जिसे ई-स्टाम्प के द्वारा जमा किया जा सकता है।
  1. Deed, Location of PropertySub Location of Property को सेलेक्ट करें।
  2. Sub Deed, District, Tehsil और Village की जानकारी सेलेक्ट करें।
  3. सारी जानकारी भरने के बाद Next बटन पर क्लिक करें।
  4. अगले पेज पर Khasra की जानकारी भरें — खेवट, खतौनी, जमाबंदी वर्ष, Property Type, Unit आदि।
  5. Property Details सेक्शन में First Party का विवरण भरकर Add Party बटन पर क्लिक करें।
  6. Second Party का विवरण भरकर Add Party पर क्लिक करें।
  7. Booking Person को सेलेक्ट करके अपना विवरण भरें और Add Party पर क्लिक करें।
  8. Appointment Date, Time, Transaction Amount और Email Id भरकर Book Appointment पर क्लिक करें।
  9. PDF file डाउनलोड करें और अपॉइंटमेंट के दिन साथ ले जाएं।
सामान्य अपॉइंटमेंट के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसलिए Transaction Amount 0/- भरें।

भू-नक्शा हरियाणा कैसे देखें

  1. https://hsac.org.in/eodb/ पर जाएं।
  2. कोने में दिख रहे "Menu" बटन पर क्लिक करें।
  3. Bhu-Naksha Homepage
  4. Search बटन पर क्लिक करें और Search Owners by Khewat चुनें।
  5. Search Owners
  6. अपना (i) जिला, (ii) तहसील, (iii) गांव और (iv) खेवट संख्या चुनें।
  7. District Tehsil Village Selection
  8. नक्शा लोड होगा और जमीन के मालिक की जानकारी दिखेगी।
  9. Haryana Bhu-Naksha Print
  10. भू-नक्शे को डाउनलोड करने के लिए Print वाले ऑप्शन को दबाएं।

Jamabandi Haryana पोर्टल का उद्देश्य

जमाबंदी शब्द हिंदी और पंजाबी में बोला जाता है, जिसका संबंध भूमि अभिलेखों से है। जमाबंदी हरियाणा पोर्टल राज्य में नागरिकों को उनके जमीन से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। यह पोर्टल लोगों का समय बचाने, उनके जमीन के रिकॉर्ड और नक्शा आदि दिखाने से संबंधित काम करता है।

पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

जमाबंदी हरियाणा पोर्टल पर उपलब्ध भूमि-सेवाएं की सूची निम्नलिखित है-

जमाबंदी हरियाणा पोर्टल कांटेक्ट डिटेल्स

अगर आपको जमाबंदी हरियाणा ऑनलाइन पोर्टल पर किसी भी प्रकार की टेक्निकल समस्या है, तो आप नीचे दिए गए नंबर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

Address - Haryana Secretariat, Sector-17, Chandigarh
Email - contact@harsac.org
Phone - 0172-2707321 (Toll Free)
Join Now For latest update